Jobs

NHAI में बिना रिटेन एग्जाम के मिलेगी नौकरी, आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई

Ad

NHAI Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर 9 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

आवेदन के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के तहत (56,100 – 1,77,500) के अनुसार वेतन मिलेगा। साथ ही 7वें वेतन आयोग के अनुसार केंद्रीय महंगाई भत्ता (CDA) भी लागू होगा।

अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह वैकेंसी आपके लिए बेहतरीन अवसर है। NHAI में काम करना न केवल एक प्रतिष्ठित करियर की गारंटी देता है, बल्कि इसमें आकर्षक वेतन, ग्रोथ और स्थिरता भी मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top