Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के इस जिले में अब मिलेगा 25 लाख तक का लोन! युवाओ के लिए सुनहरा मौका

Ad

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (cm Swarojgar Yojana) के तहत बेरोजगार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सब्सिडी युक्त लोन दिया जाएगा। इस बार नैनीताल जिले में 725 लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें जिला उद्योग केंद्र को 580 और जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग को 145 लोगों का लक्ष्य दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने बताया कि इच्छुक युवा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट https://msy.uk.gov.in पर जाना होगा। यदि किसी को ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आए तो वे जिला उद्योग केंद्र पहुंचकर भी आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत अलग-अलग सेक्टर में 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों और महिलाओं को 5 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। सूक्ष्म व्यवसाय के लिए 2 लाख रुपये तक के लोन पर 25–30 प्रतिशत, 2–10 लाख के लोन पर 20–25 प्रतिशत और 10–25 लाख के लोन पर 15–20 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।

युवा कुल 70 से अधिक क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे मोबाइल रिपेयरिंग, बुटीक, डेयरी, रेडीमेड गारमेंट, मशरूम उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, साइबर कैफे, फूड प्रोडक्ट आदि। पिछले साल भी 750 के लक्ष्य के मुकाबले 831 लोगों को लोन दिया गया था। इस बार भी अधिक से अधिक युवाओं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top