Uttarakhand News

उत्तराखंड: युवक ने अन्य लड़की से की शादी तो प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर की खुदखुशी

Ad

काशीपुर: थाना क्षेत्र शाही के गांव काशीपुर से एक शादीशुदा महिला ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। जहां लंबे समय से प्रेम सबंध होने के बाद युवक ने शादी किसी अन्य लड़की से कर ली। जिससे आहत महिला ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। अभी उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला लोहाघाट जिला चंपावत उत्तराखंड की रहने वाली थी। मृतका के एक 8 साल की लड़की व 1 साल का लड़का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा बताया अलका का गांव के सुमित से प्रेम प्रसंग था सुमित ने दूसरी लड़की से शादी कर ली उससे आहत होकर महिला ने आग लगाकर आत्म हत्या कर ली। पति दिनेश ने किसी भी कार्यवाही करने से मना किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:बगल में छोरा और शहर में ढिंढोरा: व्यवसाई का हत्यारा निकला पड़ोसी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:आपके पास देश की सेवा करने का मौका, रानीखेत में 28 दिसंबर से होगी भर्ती

बता दें थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर के दिनेश की पत्नी अलका देवी उम्र 32 वर्ष को पड़ोस के ही युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अक्सर दिनेश के घर पर आता जाता रहता था। युवक महिला से शादी करने का वायदा भी कर चुका था, इसी बीच शुक्रवार को युवक ने गांव में अन्य किसी युवती से शादी कर ली। जब यह बात अलका को पता चली तो उसने युवक से फोन पर बात करने की कोशिश की।

फोन रिसीव ना होने पर अलका देवी ने प्यार में धोखा मान शनिवार सुबह समय करीब आठ बजे अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और कैन मे रखा डीजल अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली। कमरे में धुआ देखकर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। देखा अलका देवी पूर्ण रूप से झुलस चुकी है, इससे पहले उसे कहीं ले जाते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। मौत के समय पति दिनेश टनकपुर उत्तराखंड ट्रक लेकर गया हुआ था। परिजनों ने फोन पर ही पति को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड:पिता लगाते हैं सब्जी का ठेला, मेहनत से बेटा पहुंचा IIT रुड़की,शाबाश निशांत

यह भी पढ़े:बागेश्वर:गोबर फेंकने गई दो बहनों से छेड़छाड़ व मारपीट, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
To Top