Viral

इतनी लड़कियां होने के बाद भी मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बन रही…युवक ने विधायक को लिख डाला पत्र

इतनी लड़कियां होने के बाद भी मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बन रही...युवक ने विधायक को लिख डाला पत्र
Ad

चंद्रपुर: हमारे देश में ठहाके से भरे किस्सों की भरमार है। हमारे आसपास ऐसे मामले मौजूद हैं, जिन्हें देखकर अपनी हंसी रोक पाना बेहद मुश्किल है। अब देखिए ना, गर्लफ्रेंड ना बनने को लेकर विधायक को पत्र कौन लिखता है। जी हां, गर्लफेंड नहीं बनी तो परेशान युवक ने क्षेत्र के विधायक को ही पत्र लिख डाला।

ADVERTISEMENTS Ad

लाजमी है कि आपने कई दफा विधायकों को पत्र लिखने की खबरें सुनी होंगी। जिनमें जन समस्याओं से लेकर क्षेत्र के अहम मुद्दों पर मंत्री व विधायकों का ध्यान खींचा जाता था। मगर इस बार मामला गर्लफ्रेंड से जुड़ा है। दरअसल महाराष्ट्र चंद्रपुर के एक युवक ने विधायक सुभाष धोटे को पत्र लिखा है।

ये पत्र बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भूषण जामुवंत नामक युवक द्वारा मराठी भाषा में लिखा गया ये पत्र देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल युवक ने विधायक के सामने अपनी परेशानी रखी है। युवक का कहना है कि तहसील में लड़कियों की भरमार होने के बावजूद भी मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है जो चिंता का विषय है।

युवक ने आगे लिखा कि इस वजह से मेरा आत्मविश्वास कमजोर होता जा रहा है। मैं ग्रामीण इलाके राजुरा से गड़चांदुर आता-जाता हूं फिर भी मुझसे एक भी लड़की नहीं पटती है। युवक का कहना है कि गंदे शक्ल वालों को गर्लफ्रेंड मिल रही हैं। इन्हें देख कर मुझे जलन होती है। युवक ने विधायक से विनती की है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में युवतियों को प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि वह हम जैसे लड़कों को भी भाव दे।

इस पत्र के वायरल होने के बाद सुभाष धोटे ने साफ किया कि उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। उन्हें केवल व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी हुई। उन्होंने युवक को खोजने की बात कही। साथ ही कहा कि युवक की हरसंभव मदद की जाएगी। उसे समझा बुझाकर मामले का हल निकाला जाएगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि युवक का इस तरह से पत्र लिखना उचित नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top