Nainital-Haldwani News

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए युवा, MIET कुमाऊँ में लगाए गए 50 पौधे

Ad

World Environment Day 2026 | MIET Kumaun Haldwani | Tree Plantation Drive | Plant Orbit | Environment Conservation: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को MIET कुमाऊँ में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली तथा सतत विकास के प्रति जागरूक करना था।

ADVERTISEMENTS Ad

प्लांट ऑर्बिट और SBI नैनीताल रोड, हल्द्वानी के सहयोग से संस्थान परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर में 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक गगन तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने युवाओं से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्लांट ऑर्बिट विभिन्न संस्थानों और संगठनों के साथ मिलकर लगातार हरित पहल को बढ़ावा दे रहा है।

SBI नैनीताल रोड, हल्द्वानी की टीम ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। बैंक अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में MIET कुमाऊँ के चेयरमैन विष्णु शरण, प्रबंध निदेशक बी.एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण सक्सेना, ACIC के CEO कमल रावत, SBI नैनीताल रोड, हल्द्वानी के मुख्य प्रबंधक संदीप और उनकी टीम, प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक गगन तिवारी तथा NSS इकाई के स्वयंसेवियों ने भाग लिया।

इसके अलावा बीबीए विभागाध्यक्ष तारा दत्त तिवारी, बीसीए विभागाध्यक्ष सोनम भंडारी, अन्य शिक्षक, कर्मचारी और लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय NSS समन्वयक मोहित सुयाल तथा सह-समन्वयक आशुतोष पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top