Champawat News

दुखद: मां पूर्णागिरी के दर्शन करने पहुंचा था युवक, शारदा में नहाते वक्त डूबने से हुई मौत

Ad

टनकपुर: अनहोनी को कोई नहीं टाल सकता है। मां पूर्णागिरी पहुंचे भक्तजनों की एक टोली की सारी खुशियां उस वक्त छिन गई जब उनका एक साथी अनहोनी का शिकार हो गया। दरअसल बरेली निवासी तीन युवक शारदा नदी में नहाते वक्त डूब गए। दो को बचा लिया गया मगर एक युवक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बरेली निवासी श्रद्धालु युवक मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। साथियों ने शारदा नदी में नहाने का प्लान बनाया। बता दें कि इनमें इंद्रानगर निकट शिव मंदिर बरेली निवासी 23 वर्षीय अभिषेक गुप्ता पुत्र स्व. राजीव गुप्ता, बदायूं निवासी सार्थक सक्सेना व पुपेंद्र मौर्य के साथ शारदा घाट में नहा रहे थे।

इस दौरान अचानक से नदी में तेज बहाव आ गया। जिसकी चपेट में आकर तीनों डूबने लगे। इतने में वहां मौजूद लोगों को इनके डूबने की भनक लग गई। लोगों ने फौरन शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां पर तैनात जल पुलिस के तैराकों ने सक्रियता दिखाई और दो युवकों को बचा लिया। लेकिन अभिषेक तब तक डूब चुका था। आधे घंटे बाद अभिषेक को बाहर निकाल कर डॉक्टर के पास ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top