Nainital-Haldwani News

भुजियाघाट दोगड़ा में हो रहा है अवैध, कुमाऊं कमिश्नर को युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Ad

हल्द्वानी: शहर में युवाओं द्वारा भू-कानून लागू करने हेतु मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। बीते दिनों बुद्ध पार्क में युवाओं ने अपनी आवाज को बुलंद भी किया और पहाड़ के स्थानीय लोगों को बचाने के लिए भू-कानून को जल्द लागू करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं युवा कांग्रेस ने भुजियाघाट दोगड़ा में भू माफियाओं द्वारा सैकड़ों पेड़ काटे जाने के आरोप को लेकर जिला मुख्यालय में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भुजियाघाट से तीन किलोमीटर अंदर तक अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान निर्माण कार्य में 300 से अधिक फलदार पेड़ निर्माणकर्ता द्वारा काट दिए गए हैं। वहीं निर्माणकर्ता द्वारा क्षेत्र से रेता बजरी व पत्थर का दोहन भी किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने पर भी मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि निर्माणकर्ता को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इसके चलते तमाम नियम-कानून की घज्जियां उड़ाई जा रही है। इस दौरान सुनील मेहरा,पवन जाटव, शुभम बिष्ट,सन प्रीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top