Champawat News

टनकपुर में सुबह घर से खेलने के लिए निकला युवक, थोड़ी देर बाद स्टेडियम के गेट पर लटका मिला शव

Ad

Tanakpur news: Youth dead body Found: टनकपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां टनकपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट पर लटका मिला। लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। ( Youth dead body Found )

ADVERTISEMENTS Ad

खेलने के लिए स्टेडियम जा रहा था

टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ निवासी विवेक भंडारी पुत्र देवेंद्र भंडारी उम्र 21 साल सुबह 6 बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर जा रहा था। गेट बंद होने के कारण गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अंदर प्रवेश के दौरान अचानक वह गेट पर ही अटका रह गया। जिसके बाद स्टेडियम के पास मौजूद लोगों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रबंधन समिति के लोगों को इसकी सूचना दी। वहीं मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ( Youth dead body Found in tanakpur stadium gate )

परिवार में मचा कोहराम

प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। युवक की मौत के बाद टनकपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top