Nainital-Haldwani News

नैनीताल: बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे युवक की बाइक हुई हादसे का शिकार, मातम में बदली खुशियां

Ad

Nainital news: Road accident: नैनीताल जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों के चलते प्रतिदिन कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आ रहा है। जहां बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे युवक की बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक युवक की जिंदगी चली गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। ( Road accident in Nainital district )

ADVERTISEMENTS Ad

दो युवक घायल

बता दें बीते रविवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर तीन युवक नैनीताल के रामनगर से बर्थडे पार्टी मनाने के लिए मालधान जा रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी बाइक सांवल्दे के पास पहुंची तो अचानक बैरियर से टकरा गई। जिसके चलते तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद युवकों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रामनगर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ( Youth died in road accident in nainital-ramnagar )

परिवार में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि मृतक विजेंद्र सिंह उर्फ 22 वर्षीय विजय अल्मोड़ा जिले के ग्राम टोटा सल्ट के निवासी था। और वो होम स्टे में नौकरी करने के साथ ही स्नातक की पढ़ाई कर रहे था। विजय घर के एकलौता बेटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top