Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चौंका देने वाली घटना, स्कूटी से गौला पुल पहुंचा युवक, फिर लगा दी छलांग

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गौला पुल से एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से निकाल कर अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। ( Youth Jumped from Gaula Bridge )

ADVERTISEMENTS Ad

पत्थरों पर जा गिरा

बता दें कि घटना रविवार की है। जब एक युवक स्कूटी से गौला पुल पहुंचा था। पुल पर उसने स्कूटी रोकी और पुलिया किनारे बनी रेलिंग पे चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। नदी में पानी नहीं होने के चलते युवक सीधे पत्थरों पर जा गिरा। जिसे वह लहूलुहान हो गया। युवक को नीचे कूदता देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ( Youth Jumped from Gaula Bridge Died in haldwani )

बनभूलपुरा का रहने वाला

मृतक युवक का नाम मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष है जो बनभूलपुरा का रहने वाला था। वहीँ गुफरान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तो वहीं आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top