Dehradun News

अब उत्तराखंड बंद का एलान, देवभूमि में युवा और पुलिस आमने-सामने

Ad

देहरादून: विगत दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में क्या कुछ हुआ, यह आप सब जानते हैं। किस तरह अपने हक के लिए मांग कर रहे युवाओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। युवाओं का आंदोलन अब एक नया रूप ले रहा है। लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के बाद अब 10 फरवरी यानी शुक्रवार को उत्तराखंड बंद का ऐलान भी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, देहरादून में युवाओं पर पुलिस की लाठियां चली थीं, जिसके विरोध में अब बेरोजगार संघ ने समूचे उत्तराखंड में शांतिपूर्ण बंद का ऐलान किया है। पुलिस की टीमें भी अलर्ट पर हैं। देहरादून‌ और ऋषिकेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। राज्य के अन्य जनपदों में भी युवाओं के प्रदर्शन की उम्मीद है।

आपको बता दें कि राज्य के युवा भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों की सीबीआइ जांच कराना चाहते हैं। साथ ही उनकी मांग है कि तत्काल सख्त नकलरोधी कानून लागू किया जाए। इसके अलावा युवाओं ने नकल करके नौकरी पाने वालों की सूची सार्वजनिक करने की मांग भी की है। उनका यह भी कहना है कि भर्ती घोटालों की जांच पूरी होने और नकलरोधी कानून लागू होने के बाद ही भर्ती परीक्षाएं कराई जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top