Chamoli News

उत्तराखंड में ड्रीम-11 के चक्कर में युवक पहुंचा जेल, होटलकर्मी ने चोरी के बाद किया खुलासा

Ad

Uttarakhand Dream 11: ड्रीम-11 फैंटेसी एप के जरिए कई लोगों ने लाखों रुपए भले ही कमाएं हो लेकिन गंवाने वालों की संख्या ज्यादा है। इसलिए कहा जाता है कि इस तरह ऑनलाइन एप में करोड़पति बनने का खुमार रिस्की होता है। एक मामला जोशीमठ से सामने आया है। एक युवक को ड्रीम-11 खेलने की ऐसी लत पड़ी कि वो कालकोठरी में पहुंच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शनिवार नृसिंह मंदिर मार्ग पर सतेश्वरी देवी के हाथ से एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग गया था। जिस पर महिला के पति कमल सिंह ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। एसपी रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लिया और जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को नगर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रेम सिंह 45 वर्ष हाल निवासी पंचवटी होटल जोशीमठ के रूप में हुई। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दो साल से ड्रीम इलेवन में रुपये लगा रहा है। अब तक वह इसमें करीब दो लाख रुपये लगा चुका है। उसने ड्रीम-11 अपनी सारी कमाई लगा दी। वो चोरी किया मोबाइल बेचकर दोबारा ड्रीम-11 पर फैंटेसी लीग बनाना चाहता था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top