Haridwar News

कुदरत की माया है…रिश्तेदार की अस्थि विसर्जन कर लौट रहे 20 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

Ad

हरिद्वार: सड़क हादसे ना थमने का नाम ले रहे हैं और ना ही कम होने का। इसी बीच उत्तराखंड से फिर एक हादसे की दुखद खबर सामने आई है। अपने किसी रिश्‍तेदार की अस्थि के विसर्जन के लिए हरिद्वार गए बाइक सवार की लौटते वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई। रुड़की के पास हुए हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर जिले के गोपालीपुर गांव निवासी जनेश्वर अपने भतीजे पंकज के साथ हरिद्वार गए हुए थे। परिवार में किसी की मौत के बाद वह अस्थि विसर्जन हेतु हरिद्वार गए थे। लेकिन यहां से वापसी में लौटते समय नगला इमरती गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक फिसलने से दोनों को गंभीर चोटें आईं।

जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 20 वर्षीय पंकज को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया। जब परिवार को घटना की जानकारी दी गई तो उनका बुरा हाल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top