Nainital-Haldwani News

देहरादून में युवाओं पर बरसीं लाठियां, इंसाफ के लिए आगे आए हल्द्वानी के सैंकड़ों युवा

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश की राजधानी देहरादून में गुरुवार को पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई गई थीं। इस लाठीचार्ज ने केवल देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के अलग अलग जनपदों में युवाओं को और भी आक्रोशित कर दिया है। अब इस लाठीचार्ज प्रकरण का विरोध हल्द्वानी में भी हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित बुद्ध पार्क पर शुक्रवार को सैकड़ों युवा सीबीआई जांच की मांग के लिए धरने पर बैठे। युवाओं का कहना है कि सरकार अपने लोगों को बचा रही है और इसलिए सीबीआई जांच की मांग को नजरअंदाज कर रही है। युवाओं ने कई सारे मांगें सरकार से की हैं।

बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे युवाओं ने कहा कि हम अच्छे भविष्य का सपना तो देख रहे हैं लेकिन उसे कुचला जा रहा है। सरकार ने साथ देने का वादा किया था पर लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने हमारा आत्मविश्वास पूरी तरीके से तोड़ दिया है। युवाओं की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का भी उपयोग किया जा रहा है।

देहरादून में युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। हल्द्वानी में पढ़ाई करने वाले अधिकतर युवा मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं और तैयारी में हमारी उम्र निकल रही है। सरकार पेपर लीक मामले में कोई कठोर कदम नहीं उठा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top