Nainital-Haldwani News

नैनीताल निवासी प्रसिद्ध छायाकार व यूट्यूबर अमित साह का आकस्मिक निधन

Ad

नैनीताल: उत्तराखंड छायाकार जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध छायाकार व नैनीताल निवासी यूट्यूबर अमित साह का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के सामने आने के बाद पूरे इलाके और राज्य में शोक की लहर है। 43 वर्षीय अमित साह की बीते रात अचानक तबीयत बिगड़ गई उनको परिवार के लोग बीडी पाण्डे जिला अस्पताल लेकर गये जहाँ उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad

अमित शाह अपनी शानदार फोटोग्राफी व यूट्यूब पर रोचक जानकारी देने के लिए विख्यात थे। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। अमित शाह का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। रविवार 17 सितंबर को ही अमित साह ने अपने पेज पर नैनीताल नंदा देवी महोत्सव की तैयारी के संबंध में जानकारी दी थी और सोमवार को उनके निधन की सूचना सामने आई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top