National News

अगले महीने जापान दौरे पर जाएगें पीएम मोदी

Ad

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अपने कार्यकाल में दूसरी बार जापान दौरे पर जाएगें ये। पीएम दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले है। प्रधानमंत्री  11-12 नवंबर को जापान के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे पर वो जापान के सम्राट और अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौते के कामयाब होने की उम्मीद है। पीएम मोदी के जापान दौरे की घोषणा  विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह दौरा ऐसा मौका है जिसमें दोनों नेता भारत तथा जापान के बीच विस्तृत एवं कार्योन्मुखी भागीदारी को और मजबूत करने के लिए पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर गहराई से चर्चा करेंगे।’ असैन्य परमाणु सहयोग को मजूबत करने की इच्छा के साथ ही दोनों पक्ष उच्च प्रौद्योगिकी, सुरक्षा एवं अवसंरचना क्षेत्र सहित व्यापार में संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके भी खोजेंगे।  पिछले शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों पक्ष इस डील पर एक आधारभूत समझौते पर पहुंचे थे और फैसला किया था कि वे भारत के संबंध में अंतरराष्ट्रीय असैन्य परमाणु करार सहयोग पर चर्चा जारी रखेंगे। अधिकारियों के अनुसार, मोदी की यात्रा के दौरान डील को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं जो तेजी से बढ़ रही एशियाई अर्थव्यवस्था को परमाणु ऊर्जा संयंत्र प्रौद्योगिकी का निर्यात करने के वास्ते जापान के लिए मार्ग को प्रशस्त करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top