National News

आज शाम 4 बजे निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस,आर्थिक पैकेज के डिटेल करेंगी साझा…

Ad

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान वह 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से जुड़ी सभी डिटेल साझा करेंगी। इस आर्थिक पैकेज का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

आर्थिक पैकेज से जुड़ी विस्तृत जानकारी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बताएंगी. कल प्रधानमंत्री ने कहां कि पैकेज से समाज के हर तबके को मदद मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कल कहा था कि देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। आर्थिक पैकेज से जुड़ी विस्तृत जानकारी कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बताएंगी।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी से जूझ रहा देश लॉकडाउन के 49 दिनों से जिस राहत के मरहम का इंतजार कर दिया था। कल देश के नाम संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने आर्थिक पैकेज का एलान कर दिया। कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई और देश को फिर से खड़ा करने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top