National News

अब IIT में लड़कियों की राह आसान

Ad

नई दिल्ली- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में अब लड़कियों का प्रवेश सुलभ होगा। लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए बनाई गई कमेटी की ओर से सुझाव दिया गया है कि इसके लिए संस्थान में लड़कियों की सीटें सुनिश्चित करना होगी। सूत्रों के मुताबिक, कमेटी की ओर से सुझाव दिया गया है कि संस्थान की कुल सीटों में से 20 फीसदी सीटों को लड़कियों के लिए आरक्षित कर दिया जाए। हालांकि यह तय नहीं है कि आरक्षण महज आठ सालों के लिए लागू होगा या फिर उस समय तक जब तक लड़कियों के प्रवेश का आंकड़ा 20 प्रतिशत तक न पहुंच जाए। संस्थान की 20 प्रतिशत सीटें उन लड़कियों से भरी जाएंगी जिन्होंने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा पास की है। साथ ही उनका नाम बोर्ड एक्जाम में प्रदर्शन के आधार पर प्रमुख 20 विद्यार्थियों में शामिल है। फिलहाल कमेटी की ओर से जो भी सुझाव दिए गए हैं उन्हें लागू करने से पहले जॉइंट एडमिशन बोर्ड (जेएबी) में भेजा जाएगा। वहां तय होगा कि आरक्षण साल 2018 से लागू होगा या फिर इसी साल से। सीटों की संख्या प्रत्येक आईआईटी की जरुरत और वहां मौजूद सुविधाओं के आधार पर तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top