News

अल्मोड़ा- अमित शाह ने कांग्रेस को बताया प्रदेश के विकास का सबसे बड़ा रोड़ा

Ad

अल्मोड़ा– उत्तराखण्ड विधानसभा 2017 चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने अल्मोडा सोबन सिंह जीना परिसर में परिवर्तन रैली का आयोजिन किया। परिवर्तन रैली में अध्यक्ष अमित शाह नें चारों दिशाओं से सीएम हरीश रावत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को बर्बाद कर दिया है। अमित शाहर ने भष्टाचार के मुद्दे पर सीएम रावत पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से हरीश रावत सरकार को सबक सिखाने की बात कही। भाजपा ने सीएम रावत पर जाति और धर्म के नाम पर प्रदेश को बाटने का भी आरोप लगाया। भाजाप अध्यक्ष अमित शाहर ने कहा कि उत्तराखण्ड की स्थापना अटल जी ने की। हम तभी से राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते है लेकिन सीएम रावत की सरकार प्रदेश के विकास मार्ग का सबसे बड़ा रोड़ा है। अमित शाह भाजपा की कामयाबी गिनाते हुए नोटबंदी और सर्जिर्कल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। इस अवसर पर अजय भट्ट,अजय टम्टा,भुवन चंद्र खंडूरी,रमेश पोखरियाल,सतपाल महाराज विजय बहुगुणा,बची सिंह रावत और बलराज पासी मंच पर मौजूद थे। सभी ने एक स्वर पर कांग्रेस को भ्रष्ट करार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top