Uttarakhand News

अल्मोड़ा के आशिष बिष्ट के अंदर युवा आमिर खान को देखती है जूही चावला

Ad

हल्द्वानी: वैभव मिश्रा: 14 जुलाई को अल्मोड़ा के आशिष बिष्ट की पहली बॉलीवुड फिल्म शब बड़े पर्दे पर आ रही है। आशिष की फिल्म के लिए उत्तराखण्ड के युवा खासा उत्साहित है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही आशिष की बॉलीवुड के मशहूर कलाकरों द्वारा तारीफ हो रही है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस जूही चावला ने आशिष की तुलना आमिर खान से कर डाली।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि  14 जुलाई को आने वाली शब फिल्म में रवीना टंडन, आशीष बिष्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को एक्ट्रेस जूही चावला ने जमकर सराहा है। उन्होंने कहा है कि “ओनिर और मैंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है। वो मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और संवेदनशील फिल्ममेकर हैं। उनकी फिल्म माई ब्रदर निखिल, बस एक पल को क्रिटिक्स ने भी सराहा था। साथ ही जूही चावला ने कहा कि “मैंने खुद कई इंटरनेशनल अवार्ड्स लिया और राष्ट्रीय अवार्ड लिया। शब में भी उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। ये ओनिर की सबसे परिपक्व फिल्मों में से एक है।” जूही चावला ने आशीष बिष्ट की भी तारीफ की है।उन्होंने कहा कि “आशीष में एक भोलापन है। उसने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है। आशिष को देखर मुझे युवा आमिर खान की याद आ गई।आशीष में बहुत सामर्थ्य है मुझे लगता है कि बॉलीवुड में उनका उज्जवल भविष्य है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top