Regional News

अल्मोड़ा: रोडवेज बस में मिला युवक का शव, हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: सोमवर को अल्मोड़ा बस स्टेशन में की एक घटना से पूरे शहर में हडंकप मचा दिया। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में एक शव मिला जिससे हर कोई सकते में है। मामला यूके 07 सीए 2848  का है यहां एक युवक सहारनपुर से हल्द्वानी पहुंचा। फिर वह रात्रि 3 बजे हल्द्वानी से  गुड़गांव से अल्मोड़ा आने वाली रोडवेज में बैठ गया। स्टेशन पहुंचने के बाद जब सभी यात्री बस से उतर गए लेकिन वह नहीं उतरा। जब कंडक्टर ने देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मल्ला ग्वाड़ गांव का रहने वाला है। मृतक की मौत कैसे हुई। इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार मल्ला ग्वाड़ निवासी संतोष कुमार(32) पुत्र अनी राम सहारनपुर में नौकरी करता था। 15 दिन पहले वह अपने घर से सहारनपुर गया था।मृतक के चार बच्चे बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मृत युवक बस कंडक्टर के पीछे की सीट पर बैठा था। कंडक्टर सनी भारती युवक को 108 की मदद से जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव के पास मिले बैग व फोन तथा आधारकार्ड की कापी से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर जानकारी दी। जिसके बाद परिजन भी अल्मोड़ा पहुंचे। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top