Nainital-Haldwani News

अवैध आधार कार्ड बना रहे लोगों के खिलाफ होगी FIR, जिलाधिकारी दीपक रावत ने दिए निर्देश

Ad

हल्द्वानी। फर्जी आधार कार्ड बनाने के सिलसिले में जिलाधिकारी दीपक रावत ने  जिला कार्यालय में  बैठक की। इस विषय में उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनाने वाली संस्था रोस्टर बनाकर विद्यालयों में आधार शिविर लगाकर कार्ड बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर आगंनबाड़ी पर भी लगा सकते है और जल्दी से जल्दी  बने हुए आधार कार्डों का वितरण करे। पिछले कुछ समय से जिलाधिकारी दीपक रावत को  फर्जी आधार कार्ड बना रहे सेन्टर चलने की शिकायते मिल रही थी। फर्जी सेंटर आधार कार्ड बनाने के लिए अधिक धनराशि ले रहे है। इसके साथ ही इन सेंटर्स में बने आधार कार्ड साफ्टवेयर में अपलोड ही नहीं किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे सेन्टर के वजह से ग्राहक को नुकसान तो हो ही रहा है और आधार कार्ड भी नही मिल रहा है।दीपक रावत ने कहा किअवैध रूप से चल रहे आधार कार्ड सेन्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को कहा कि अगर कोई ऐसा करने में पाया जाता है तो उसकी जानकारी  100 नम्बर पर दे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top