News

अवैध बूचड़खानों को बंदकर CM योगी ने अपराध का किया अंत – बाबा रामदेव

Ad

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साथ मंच साझा किया। इससे पहले बाबा रामदेव ने सीएम योगी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। योग महोत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए बाबा रामदेव ने बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई को लेकर बोलते हुए कहा कि लोग हमसे पूछते है कि योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खाने बंद रहे हैं, तो उनसे कहता हूं कि अरे भई जो है ही अवैध उस पर क्या कहना।

ADVERTISEMENTS Ad

बाबा रामदेव ने कहा कि अवैध बूचड़खाने चल रहे थे यह अपराध था, लेकिन अवैध बूचड़खानों को बंद कर अपराध का अंत कर दिया गया। इस काम को एक संत ने कर दिखाया। और जिसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता उसका कोई क्या बिगाड़ सकता है। योगी तो पहले से ही पिंड दान कर बैठ जाते हैं। सीएम योगी की तारीफ करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि एक योगी ने योग धर्म के साथ राजधर्म शुरु किया है, यह पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक कीर्तिमान होगा। हम सबके खून में योग है क्योंकि हम सभी भारतीय योगी की संतान हैं, भगवान की संतान हैं और भारत मां की संतान हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top