National News

आखिर क्या है पाकिस्तान ! विदेश मंत्री ने 10 मिनट में दुनिया को बताया

Ad

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर आंतकवाद के विषय पर जमकर निशाना साधा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भाषण 22 मिनट का रहा।अपने संबोधन के दौरान सुषमा स्वराज 6 मिनट तक पाकिस्तान पर बोलीं।उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ मधुर वार्ता में रिश्तों को नई शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन पाकिस्तान ने हमारे खिलाफ केवल आतंक का इस्तेमाल किया।  भारत और पाकिस्तान साथ-साथ आजाद हुए थे लेकिन दोनों की मौजूदा कद बिल्कुल अलग है। हम इंजीनियर्स, डॉक्टर और विज्ञानिक पैदा करते हैं। पाकिस्तान केवल आतंकवाद पैदा करता है जो इंसनियत को एक काली पहचान देता है। हमने आईआईटी, एम्स, आईआईएम बनाए लेकिन पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा और जैश ए मोहम्मद बनाया।

ADVERTISEMENTS Ad

हमारी पहचान आईटी के सुपर पावर देश के तौर पर हुई है। वहीं पाकिस्तान की पहचान दहशतगर्त के रूप में बनी।भारत ने पाकिस्तान की द्वारा दी आतंकवाद की चुनौती का सामना करते हुए भी अपनी अंदरूनी विकास की गति को रुकने नहीं दिया। पाकिस्तान हमें मानवाधिकार का पाठ पढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बने लेकिन हम अपने देश के विकास पर ज्यादा ध्यान देते है लेकिन पाकिस्तान केवल आतंक के बलबूते भारत को पिछाड़ने की सोच रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व भी दोनों देशों के बारे में अच्छी तरह से जानता है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top