Uttarakhand News

आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज की शक्ल लेंगे राज्य के दो मेडिकल कॉलेज

Ad

श्रीनगर: स्व.  हेमवती नंदन बहुगुणा की 98वें जन्मदिवस के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने उनके जन्मस्थल बुघाणी गांव में राजकीय संग्रहालय का लोकापण किया। इसी दौरान सीएम रावत ने ऐलान किया कि राज्य के दो मेडिकल कॉलेज सेना को सौंपे जाएंगे।  इसके लिए 27 अप्रैल को लखनऊ में सेना के साथ उत्तराखण्ड के अधिकारी बैठक करेंगे। सीएम ने कहा कि अल्मोडा और श्रीनगर को मेडिकल कॉलेजों को आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज बनया जाएगा। इसके लिए  सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बात हुई है।  निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अाशुतोष सयाना ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि  मध्य कमान के मेजर जनरल  , चिकित्सा कोर , डीएमस भाकुनी के साथ बात करने के लिए लखनऊ जा रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा- बात कुमाऊं में  बन रहे दूसरे मेडिकल कॉलेज की करें तो निर्माण गति काफी धीमी है। पिछले चार साल में केवल 35 प्रतिशत कार्य ही हुआ है। सरकार ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 327 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। लेकिन अभी तक सरकार ने आधे से भी कम रकम दी है। सीएम त्रिवेंद्र सरकार के ऐलान के बाद अब उम्मीद जगी है कि अल्मोडा में बन रहे कॉलेज का कार्य जल्द पूरा होगा।

श्रीनगर:  यहां का हाल भी कुछ खास नहीं है। मेडिकल कॉलेज मेे 40 पद खाली पड़े है। बता दे कि मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के कुळ 244 पद है। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ के 60 प्रतिशत पद रिक्त है। रेडियोलॉजिस्ट के साथ कार्डियोलॉजिस्ट व न्यूरो सर्जन भी यहां मौजूद नहीं है। अब आर्मी कॉलेज में तब्दील होने की सुरत में सरकार को कॉलेज की शक्ल ठीक करने की जरूरत है।

 

 

 

आंकडे- हिन्दुस्तान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top