Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- 7 दिसंबर को अध्यक्ष अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल का मंथन

Ad

हल्द्वानी– देहरादून और अल्मोडा में सफल परिवर्तन रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी में 7 दिसंबर को अध्यक्ष अमित शाह की होने वाली रैली की तैयारी में जुट गई है। परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए बरेली रोड हल्द्वानी में भाजपा मंडल समिति ने सभा का आयोजन किया। सबसे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का स्वागत करते हुए सभा की बैठक की शुरूआत की। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी से जुड़े हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की सफलता का राज रैली की सफलता से ही जुड़ा होता है। उन्होंने मौजूद पद्धिकारियों से आग्रह किया कि रैली सफल बनाने के लिए हम के बजाए मैं  की थियोरी अपनानी होगी। इससे पार्टी का हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी बखूबी तरीके से जान सकेगा और उसी दिशा में काम करेगा।इसके साथ ही जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही नकारात्मक खबरों से हमें दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी के हर सदस्य से अपने अपने बूथ की जिम्मेदारी उठाने की बात भी कही। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार से लिप्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी और भाजपा का चुनावी परचम लहराएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने कहा कि रैली सफल तभी बनेगी जब इससे स्वच्छ रखा जाएगा। इसके लिए उन्होंने वरिष्ठ कार्यकार्ताओं से उभद्र फैलाने वाले तत्वों को रैली से दूर रखने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इस सभा की बैठक में वरिष्ठ पद्धिकारी मोहन बिष्ट,हेमंत नरूला,उमेश शर्मा ,नरेद्र मेहरा,विपिन भट्ट और कुंदन चुफाल मौजूद थे। वही महिला मोर्चा की शोभा सिरोही और निर्मल सिंह भी इस बैठक का हिस्सा बनी। सभी ने रैली को सफल बनाने के विषय में अपने विचार प्रकट किए। आपको बता दे कि हल्द्वनी में भाजपा की परिवर्तन रैली 7 दिसंबर को 11 बजे एमबी इंटर कॉलेज में होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top