Sports News

इंग्लिश टीम से पहले इंग्लिश पत्रकारों के दवाब में पाकिस्तान के कप्तान ( वीडियो)

Ad

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी पाकिस्तान इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है। पाकिस्तान टीम का खेल प्रतियोगिता में मैच दर मैच सुधरा है लेकिन उनकी टीम की इंग्लिश भाषा में आज भी पीछे है।पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछ रहे हैं कि यहां सारे पत्रकार अंग्रेजी के ही हैं क्या पूछ रहे है। दरअसल श्रीलंका को चैम्पियंस ट्रॉफी में हराने के बाद पाकिस्तानी कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। उस वक्त पत्रकार सेटल हो गए थे और कैमरा अॉन था। तभी सरफराज कह उठे, सारे इंग्लिश के हैं? क्या हुआ! सारे इंग्लिश के हैं। यह सुनकर एक पल के लिए उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। उन्हें शायद पता नहीं था कि उस वक्त कैमरा अॉन था और जो भी उन्होंने कहा वह सब रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सुनने से पता चलता है कि कुछ लोग हिंदीभाषी भी हैं, जो बता रहे हैं कि सारे पत्रकार इंग्लिश के ही हैं। यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=pOTn8cTNnl0]

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top