Sports News

इंदौर टेस्ट : तीसरे दिन अश्विन की गेंदबाजी के आगे पस्त न्यूजीलैंड

Ad

इंदौर: भारतीय क्रिकेट में अगर बल्लेबाजी की बात होती है सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। सचिन के संन्यास के बाद भारत को गेंदबाजी का तेंदुलकर मिल गया है। आर अश्विन के आंकड़े और उनका प्रदर्शन तो यही बताता है। अश्विन का विकेट लेना टेस्ट में भारतीय टीम की जीत की गारेन्टी बन गई है। इंदौर में अश्विन की गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड ने एक बार फिर हथियार डाल दिए। अश्विन ने कीवी टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अपना 39 टेस्ट खेल रहे अश्विन ने 20वी बार एक पारी में पांच विकेट लेना का कारनामा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड की  टीम को 299 रनों पर ऑल आउट करने के बाद विराट की सेना एक बार फिर बल्लेबाजी करने उतरी है।  भारत के 557 रनों  का पीछा करने विफल रही न्यूजीलैंड को कप्तान विराट कोहली ने फॉलऑन नही दिया। भारत अभी  276 रन से आगे है और टीम चाहेगी कि तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने पहाड़ लक्ष्य खड़ा करे। और युवा टीम क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहे।

तीसरे दिन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी से कीवी बल्लेबाजो को नाचने में मजबूर कर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा । वही रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए। तीसरे दिन की शुरुआत में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन लेकिन लैथम का पवेलियन जाते ही न्यूजीलैंड की टीम एक के बाद आउट होते चले गए। न्यूजीलैंड की और से मार्टिन गप्टिल ने सर्वाधिक 72 रन बनाए जबिक लैथम ने 53, और जिमी नीषम ने 71 रन बनाए। वहीं बाकी के बल्लेबाज सस्ते में ही चलते बने। भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के तीसरा दिन अच्छा नही रहा। लंबे समय बाद वापसी कर रहे गंभीर चोटिल हो गए और रिटायरहर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए दूसरी पारी में 18 रन बना लिए है। भारत के पास कुल 276 रनों की बढ़त है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top