Sports News

इंदौर टेस्ट पहला दिन- विराट ने भारत में तीन साल बाद जड़ा शतक,रहाणे ने ठोका पचासा

Ad

इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे है तीसरे टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। पहले 2 साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे गौतम गंभीर ने छोटी आतिशी पारी खेलकर बता दिया कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है। गंभीर ने 29 रनों की पारी में 2 छक्के और 3 चौके लगाए। अच्छी फॉर्म में दिख रहे गंभीर को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए पुजारा ने 41 रन का योगदान दिया। पहले दिन का शो कप्तान विराट कोहली के नाम रहा । विराट ने भारतीय धरती में तीन साल बाद शतक जड़ा। विराट का टेस्ट में ये 13वां शतक है। अजिंक्य रहाणे ने विराट के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रन जोड़ दिए है। दिन का खेल का खत्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 267 रन रहा। विराट 103 नाबाद और रहाणे 79 नाबाद क्रीज़ पर मौजूद है।  सलामी बल्लेबाजी मुरली विजय मात्र 10 रन बनाए और वो जतीन पटेल का शिकार हुए।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top