Breaking News

उत्तराखंड के लोगो की जेब में लगेगा करंट

Ad

 

उत्तराखंड में बिजली की दरों में एक बार फिर बढोत्तरी की गई है जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पढ़ेगा. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में वृद्धि को अपनी मंज़ूरी दे दी है. 1अप्रैल के बाद इसे लागू करने का फैसला किया गया है. यूईआरसी के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अब राज्य में बिजली की दरों में 5,72% की बढ़ोत्तरी की गई है.गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों पर इसकी मार नहीं पड़ेगी पर बीपीएस कार्ड धारकों को महंगा फिक्स चार्ज देना होगा।जिसका असर उनके बिल पर भी पड़ेगा.घरेलू श्रेणी की बिजली की दरों में 33 पैसे प्रति यूनिट और व्यावसायिक श्रेणी की बिजली की दरों में 22 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है.उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग इसे मामूली बता रहा है साथ ही सुभाष कुमार का कहना है कि पूरे देश में उत्तराखंड में सबसे कम बिजली के रेट हैं. इस बढोतरी के बाद घरेलू उपयोग में काम आने वाली बिजली 3.89 रुपए प्रति यूनिट मिलेगा जो पहले 3.56 रुपये प्रति यूनिट थी वहीं व्यावसायिक काम में आने वाली बिजली 5.69 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी जो पहले 5.47 रुपये प्रति यूनिट थी. गौर करने वाली बात ये है कि घरेलू श्रेणी में व्यावसायिक श्रेणी से ज्यादा बढोत्तरी की गई है.

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top