Bollywood

उत्तराखंड में आमिर की फिल्म दंगल टैक्स फ्री

Ad

देहरादून- आमिर खान की फिल्म दंगल उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री कर दी गई है। इससे पहले पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया था। मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल का शुभारंभ करने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद इस बात की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि यह फिल्म बेटियों को आगे बढऩे का संदेश देती है। यह फिल्म सूबे में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की मुहिम को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले आमिर खान की फिल्में यूं तो कमाई के मामले में हमेशा ही कोई न कोई रिकॉर्ड बनाती हैं। इस बार आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ने धमाकेदार कमाई करते हुए दो दिन में ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। अब देखना होगा की फिल्म और कौन-कौन रिकॉर्ड बनाती और तोड़ती है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top