Uttarakhand News

देहरादून की वसुंधरा के डिजाइनर मास्क का Bollywood हुआ दीवाना

Ad

देहरादून की वसुंधरा के डिजाइनर मास्क का Bollywood हुआ दीवाना

देहरादूनः कोरोना वायरस ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस माहामारी से लड़ने के लिए देश की युवा पीढ़ी आगे आई है। आज हम आपको उत्तराखंड की एक बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोरोना से लड़ने के लिए लोगों की सेवा के लिए आगे आई हैं। देहरादून की रहने वाली वसुंधरा जोशी मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही हैं। लोगों की मदद के लिए आगे आई वसुंधरा की सोशल मीडिया में काफी तारीफ हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गोविंदगढ़ निवासी वसुंधरा जोशी का कहना है कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने में जुट गई थी। वसुंधरा का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने में मास्क बेहद जरूरी है। और लोगों को भी मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। मलिन बस्ती समेत अन्य इलाकों में पैसे ना होने की वजह से कई लोग मास्क नही पहन पा रहे हैं। उन्हें मास्क बनाकर बांटे जा रहे हैं। जिससे वो भी कोरोना संक्रमण से बच सकें। वसुंधरा का कहना है कि वो अभी तक 500 से ज्यादा मास्क बांट चुकी हैं।

वसुंधरा डीआईटी युनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रही थी। लेकिन उनका सपना था कि वे डिजाइनर बनें। तो अपने सपने की उड़ान भरने के लिए वसुंधरा ने इंजीनियरिंग छोड़ दी थी। फिर क्या था वो अपने सपनों की तरफ बढ़ते चलीं गई। और डिजाइनर बनने के बाद उन्होंने क्रिएटिव डायरेक्टर बनने की ठानी। अब वह डिजिटल मैग्जीन समेत कई मैग्जीन में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम कर रही है। वसुंधरा का कहना है कि उन्हें मास्क बनाने की प्रेरणा उनकी मां से मिली है। और उन्होने यह मास्क आकर्षक लुक में बनाए हैं। वो कहते हैं ना कुछ अच्छा का करोगे तो आपके काम की सराहना पुरी दुनिया करेगी। वसुंधर के इस काम का बॉलीवुड भी दीवाना हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फेसबुक वॉल पर उनकी तारीफ की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top