Entertainment

साड़ी पहन लड़की ने मारी ऐसी गुलाटी,रातों रात सोशल मीडिया पर मचा तहलका,देखें

Ad

साड़ी पहन लड़की ने मारी ऐसी गुलाटी,रातों रात सोशल मीडिया पर मचा तहलका,देखें

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर कई डांसिंग वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन जिस वीडियो की बात हम करें हैं उस वीडियो ने रातों रात सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को देखकर आप भी इस लड़की की तारीफ करेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने साड़ी पहनकर बैकफ्लिप मारी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लड़की के डांस को खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘दिल’ का फेमस सॉन्ग ‘मुझे नींद न आए…’ पर लड़की ने जबरदस्त डांस किया। उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। और गाने के साथ -साथ उसने बैकफ्लिप मारी। लड़की के इस गजब के डांस स्टेप का हर कोई दिवाना हो गया है। डांस करने वाली लड़की का नाम मिली सरकार है। और मिली टिकटॉक पर अपने डांस के लिए काफी फेमस हैं।

बता दें कि ट्विटर यूजर संगीता वारियर ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही संगीता ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या टैलेंट है। न जूते, न प्रॉपर फ्लोर और ऊपर से साड़ी. कैसे फ्लिप मारकर जमीन को हाथ से पकड़ा’। इतना ही नही संगीता ने इस लड़की को सुपर वूमेन नाम से बुलाया।  

https://www.youtube.com/watch?v=8NQMM07FwR8

इस वीडियो को 13 मई को शेयर किया गया ता। और इस वीडियो के अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 18 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

उत्तराखंड: 1200 पार हुई ठीक होने वालों की संख्या, राजधानी में हालात अच्छे नहीं

उत्तराखंड:स्कूल में देखा था देश सेवा का सपना,IMA पासिंग परेड के बाद वायरल हुए तीन दोस्त

अरे गजब-बेंगलुरु में हुआ विवाह,उत्तराखंड से परिवारवालों ने ऑनलाइन दिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के लोगों को करना होगा थोड़ा और इंतजार,नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top