Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में 23 मई को मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ad



हल्द्वानीः उत्तराखंड में एक बार फिर 23 मई को मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खड़ी में बनने वाली नमी के कारण एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 22 और 23 को पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मैदानी क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम अपने तेवर दिखाएगा। दिन में चटक धुप पड़ने के कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। पर मौसम विभाग की माने तो मौसम एक बार फिर अपने रंग में आ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 रहा। वहीं मंगलवार सुबह से ही हल्द्वानी में चटक धूप के वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिन चढ़ते ही गर्मी भी बढ़ जारी है।

23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे भी आने हैं। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार से प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश और आंधी चल सकती है वही कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। वही गरमी के चलते सड़कों में सन्नाटा पसरा पड़ा है। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया की 22 और 23 मई को बारीश से राज्य का मौसम सुहाना हो जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में मौसम के नरम मीजाज देखते हुए उत्तराखंड में सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है। 23 मई को आंधी और बारिश के चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top