Uttarakhand News

उत्तराखण्ड आएगी ICC की टीम और फिर शुरू होगा इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर

Ad

देहरादून: क्रिकेट को लेकर उत्तराखण्ड के फैंस खासा उत्साहित रहते है। वह भी चाहते है कि भारतीय क्रिकेट में उत्तराखण्ड क्रिकेट संघ का उदय हो। युवा खिलाड़ी अपने राज्य की टीम से खेल। राज्य भी भारतीय टीम को नायाब खिलाड़ी दे। राज्य को बने 1.5 दशक हो गया है लेकिन बीसीसीआई द्वारा टीम को मान्यता नहीं मिली है जिस कारण युवा खिलाड़ियों को दूसरे राज्य से खेलने के लिए जाना पड़ता है। पिछले एक दो साल में राज्य के खिलाड़ियों ने दूसरे राज्य से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिससे साफ हुआ है कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है।  बात 2-3 महीनों की करें तो लगातार खबरे आ रही है कि उत्तराखण्ड क्रिकेट संघ को बीसीसीआई जल्द मान्यता दे सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड में दो इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण किया गया है। एक दून में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और दूसरा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम ग्रेटर हल्द्वानी गौलापार। दोनों ही स्टेडियमों पर मैच करवाने के लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण  कर रहे हैं। इस दृष्टि से एक खुश खूबरी आई है। दून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मिलने की दिशा में बीसीसीआई ने पहले की है। बीसीसीआइ ने स्टेडियम के पदाधिकारियों को प्रस्तुतिकरण देने के लिए मुंबई बुलाया था। प्रस्तुतिकरण से वे संतुष्ट नजर आए। बीसीसीआई ने वादा किया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आइसीसी) की ओर से जल्द ही दून स्टेडियम का निरीक्षण करवाया जाएगा।

Image result for राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दून

पिछले दिनों बीसीसीआइ के महाप्रबंधक (ऑपरेशंस) गौरव सक्सेना ने स्टेडियम का निरीक्षण कर तमाम सुविधाएं देखी।    उन्होंने बोर्ड की बैठक में  दून के स्टेडियम को पैनल में रखने का प्रस्ताव रखा था। सक्सेना के दून दौरे के दो दिन बाद ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शाकिब भी अपने देश के होम ग्राउंड की तलाश में दून पहुंचे थे।पिछले एक सप्ताह में हुई इन गतिविधियों के बाद बीसीसीआइ ने बैठक कर दून स्टेडियम को लेकर तमाम जानकारियां प्राप्त कीं। सोमवार को बीसीसीआइ ने स्टेडियम के अधिकारियों को मुंबई आमंत्रित किया था। स्टेडियम की डिजाइनर कोलाज कंपनी के मुख्य आर्किटेक्ट राम कुमार के अनुसार प्रेजेंटेशन से बोर्ड के पदाधिकारी संतुष्ट हैं।

Image result for राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दून

अगर ICC से दून मैदान को हरी झंडी मिल जाती है राज्य के क्रिकेट इतिहास में ये खुशी का क्षण होगा। इसके अलावा अफगानिस्तान दून को अपने होमग्राउंड बनाने का सपना देख रहा है जो साकार होगा। बता दे कि अभी ग्रेटर नोएडा स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अफगानिस्तान टीम का मौजूदा होम ग्राउंड है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top