Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के जसपुर में मिला डायनासोर जैसा जीव और हैरत में विभाग, वीडियो वायरल

Ad

जसपुर: डायनासोर की तरह दिखने वाले किसी वन्यजीव का कंकाल जसपुर विद्युत उपकेंद्र के पुराने खंडहरनुमा भवन में मिला है। पाया गया है। इस कंकाल की लंबाई दो फीट और ऊंचाई एक फीट बताई जा रही है। दिखने में ये कंकाल डायनासोर जैसा दिख रहा है। डायनासोर का कंकाल मिलने से इलाके में इस पर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर वनाधिकारियों से जांच-पड़ताल करने में मदद मांगी है। आमतौर पर इस तरह आकृति के जीव उत्तराखंड के जंगलों में नहीं पाए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कस्बे के फैज-ए-आम मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन पर 35 वर्ष पुराना भवन खंडहर की शक्ल ले चुका है। ये कंकाल उस वक्त मिला जब  बिलिंग काउंटर बनाने के लिए विभागीय कर्मचारी रविवार को उसमें सफाई करा रहे थे। सबसे पहले ये कंकाल ठेकेदार सलीम अहमद को दिखाई दिया। कंकाल देख सभी सकते में आ गए। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी गई।

डायनासोर जैसा कंकाल मिलने की खबर चिंगारी की तरह इलाके में फैली और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।  पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर कोतवाली में रखा है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों को यह पता करने के लिए बुलाया गया है कि कंकाल किस प्रजाति के वन्यजीव का है। इस विषय में वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि डायनासोर दुनिया से विलुप्त हो चुके हैं। इसे डायनासोर कहना जल्दबाजी होगी लेकिन इस तरह का जीव राज्य में नहीं पाए जाते है। कंकाल की पूछ संदेह पैदा कर रही है। यह किसी पक्षी प्रजाति का भी हो सकता है। कंकाल की कार्बन डेटिंग के सहारे जांच की जाएगी।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top