Uttarakhand News

उत्तराखण्ड सुर्खियां: विधानसभा में हंगामा, तीर्थयात्री की तबीयत खराब होने से मौत

Ad

देहरादून:उत्तराखण्ड का खराब मौसम तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। चमोली-बद्रीनाथ यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। बताया जा रहा है उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसे जोशीमठ अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बता दे कि अब तक यात्रा में 13 लोगों की मौत हो चुकी है जो प्रदेश की स्वास्थ्य ढांचे पर सवाल खड़ा करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:एनएच-74 मामले पर सदन में हुआ हंगामा,भूमि घोटाले में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि  जांच करने वाले कमिश्नर को क्यों हटाया गया जवाब दे सरकार।

देहरादून:सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक करण महरा और बीजीपी विधायक  देशराज कर्णवाल के बीच हुई तीखी बहस के दौरान  हाथापाई की नौबत आई, विधायकों ने किया बीच बचाव।

देहरादून:पूर्व सीएम हरीश रावत ने विधानसभा में हो रहे बजट सत्र का कर रहे है विरोध। बजट सत्र बजट सत्र गैरसैण के बजाय देहरादून में कराए जाने का कर रहे विरोध।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top