Uttarakhand News

हरीश रावत को अस्पताल से मिली छुट्टी,कहा पूरी तरह फिट हूं

Ad

नई दिल्ली – आज सुबह एक खबर ने कांग्रेस के खेमें में टेंशन को जन्म दो दिया था। खबर थी सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने। सीएम हरीश रावत को गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम को गर्दन में दर्द के साथ बैचेनी होने की शिकायत थी। लेकिन कुछ ही देर में  चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि चिंता की कोई बात नही है और वो आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह फिट हूं।

ADVERTISEMENTS Ad
 उत्तराखंड विधानसभा की उल्टी-गिनती शुरू हो गई है और सीएम की तबियत खराब होने से कांग्रेस नेताओं के लिए चिंता का विषय हैं। गौरतलब है कि जून 2014 में हरीश रावत हेलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग के जरिये घायल हो गए थे। जिसमें उनके गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चला था।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top