Nainital-Haldwani News

एक झटके में 10 हजार लोगों की परेशानी होगी दूर

Ad

हल्द्वानी:शहर में पानी को लेकर कई इलाकों में परेशानी रहती है। गर्मी से लेकर सर्दी में भी पानी की कमी के कारण लोगों को जूझना पड़ता है। उत्तर गौजाजाली का हाल भी कुछ ऐसा रहा है लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे है। बरेली रोड स्थित उत्तर गौजाजाली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गौजाजाली में नई पानी की लाइने बिछने के लिए 46.41 लाख रुपए मंजूर हो गए है। इससे करीब 10 हजार लोगों को हालात मिलेगी। जल निगम ने 2205 मीटर लंबी पानी की 65,100 और 80 मिलीमीटर व्यास की लाइन बिछाएगी। श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल ने गौजाजाली में इस योजना का शिलान्यास किया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top