Sports News

एक के बाद एक शमी की पत्नी के झूठ आ रहे सामने, इंटरव्यू में हुआ खुलासा

Ad

नई दिल्ली:20 मार्च 2018

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय तेज गेदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां केस ने नया मोड़ ले लिया है। शमी की पत्नी ने उन पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा उन्होंने शमी के चरित्र पर भी सवाल उठाया और कहा है कि घर के बाह वो गैर महिलाओं के साथ भी संबंध बनाते है। उन्होंने शमी पर खर्चा ना देने का भी आरोप लगाया है। शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा कोलकता में दर्ज हो गया है।

वही इन सभी आरोपों से शमी शुरूआत से अपने आप को बचाते नजर आए है। उन्होंने कहा कि उनको कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी पत्नी हसीन जहां ऐसा क्यों कर रही हैं। शमी ने कहा कि उन्होंने अपने देश और अपने परिवार को कभी धोखा नहीं दिया है। उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है और सच सभी के सामने जल्द आ जाएगा।

एक निजी इंटरव्यू में शमी ने खुलासा किया है कि उन्होंने हसीन जहां को हर वक्त पत्नी का दर्जा दिया है। उन्होंने इस दौरान अपने सभी बिल भी पेश किए। जिसमें उनकी पत्नी ने लाखों रुपए की शॉपिंग और मनी ट्रांसफर किया है। इसके अलावा शमी की पत्नी ने शमी के बैंक खाते से अपने रिश्तेदारों को भी पैसे ट्रांसफर किए है। इन सभी सबूतों से एक बात तो साफ है कि शमी की पत्नी पैसों को लेकर कुछ भी साफ नहीं बोल रही हैं। इसके अलावा पहले भी शमी की पत्नी फिक्सिंग के मामले से पलटी मार चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि शमी अगर मुझे धोखा दे सकते है तो वो देश को भी धोखा दे सकते है। इस आरोप के जवाब में शमी ने कहा कि अगर ये आरोप मेरे ऊपर साबित होते है तो मुझे फांसी की सजा भी मंजूर है।

वीडियो सोर्स- इंडिया न्यूज

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top