Nainital-Haldwani News

एक फेसबुक ग्रुप जिसने सोशल मीडिया को बनाया समाजसेवा का हथियार

Ad

हल्द्वानी: ईश्वर ने इंसान के जीवन को एक मूल रेखा में बाध का उत्पन्न किया है। जो केवल इंसानियत का भाव रखने की बात करता है। इंसानियत का नेकरूप समाजसेवा से भी जुड़ा है । हमारे देश में कई समाजसेवा करने वाले एनजीओ है जो लोगों की मदद करने के लिए हर वक्त खड़े रहते है। इस प्रकार के कार्य इंसानियत की नीव को और मजबूत करते है। आपने कई एनजीओं के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम एक ऐसे समाजसेवी ग्रुप के बारे में बताने जे रहे है जो आधुनिक तरीके से मदद लोगों तक पहुंचा रहा है। यह एक फेसबुक ग्रुप है जो लोगों की सेवा करने में अव्वल रहता है। नाम है हल्द्वानी ऑनलाइन ( 2011)। ये केवल एक फेसबुक ग्रुप है लेकिन इसका काम फेसबुक की दुनिया में ही सीमित नहीं है ये समाज में चल रही कुरितियो और समाज को बेहतर बनाने के लिए भी अपनी भूमिका निभाता है। हल्द्वानी कुमाऊं के द्वार होने के अलावा उत्तराखण्ड के मशहूर शहरों में आता है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी ऑनलाइन ग्रुप समाज सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों के साथ मिलकर अपनी आवाज उठाता है और लोगों की आवाज को पूरे राज्य संग देश में पहुंचाता है। इस ग्रुप ने नैनीताल , अल्मोड़ा समेत कई जिलो में रक्त शिविर का आयोजन किया है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भी हल्द्वानी ऑनलाइन ने अपनी आवाज को बुलंद किया था। स्वच्छ भारत अभियान के लिए भी ये ग्रुप हमेशा तत्पर रहता है और नदियों की सफाई अभियान में आयोजित कर चूका है। यू तो फेसबुक में कई ग्रुप होते है  जिनका मोटो  व्यक्ति विशेष पर रहता है लेकिन इस ग्रुप की कार्यप्रणाणी केवल लोगों के हित से शुरू है और वहीं पर खत्म है।  हल्द्वानी ऑनलाइन ग्रुप धिरे धिरे पूरे उत्तराखण्ड समेत देश में अपनी समाज सेवा के कारण वायरल होता जा रहा है। इस तरह के ग्रुप युवाओं को भी समाजसेवा की ओर प्रेरित कर रहा है। 

 

ग्रुप का क्या है मुख्य उद्देश्य जाने अगली स्लाइड पर 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top