Nainital-Haldwani News

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति ने लगाया शिविर, मेयर रौतेला ने किया शुभारंभ

Ad

हल्द्वानी: रक्तदान महादान के नारे को बुलंद करते हुए बीते दिनों हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बता दें कि इसका शुभारंभ महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम संयोजक गोपाल भट्ट तथा सह संयोजक भुवन तिवारी समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर महोदय का स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वर्गीय श्री बालकृष्ण देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक हल्द्वानी द्वारा कार्यक्रम में सहयोग करते हुए सहभागिता की। गौरतलब है कि ब्लड बैंक के संस्थापक श्री योगेश जोशी एवं उनके ब्लड बैंक से जुड़े साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाते हुए 90 रक्त दाताओं से रक्त एकत्र किया।

सर्वप्रथम सुनील कुमार सती ने शिविर में रक्तदान किया। कार्यक्रम में दिनेश तिवारी, पूजा भंडारी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे रहता इनके द्वारा रक्तदान किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता ललित जोशी, देवेश भट्ट , पूजा भंडारी, श्रुति तिवारी मनोज कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top