Sports News

एक बार फिर गरजी जूनियर टीम इंडिया, पीएनजी को 10 विकेट से रौंदा

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने क्रिकेट अंडर-19 विश्वकप के अपने दूसरे मुकाबले में पीएनजी को 10 विकेट से हरा दिया। भारत  इस जीत के बाद नॉक आउट में प्रवेश कर गया है। भारत ने पीएनजी की टीम को मात्र 64 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 8 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 67 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। कैप्टन पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 39 गेंदों में 12 चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली, जबकि दूसरे ओपनर मनजोत कालरा 9 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अनुकूल रॉय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 5 विकेट लिए । वहीं शिवम मवी को 2, अरशदीप सिंह को 1 और कमलेश नगरकोटी को 1 विकेट मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे मैच में भी कप्तान पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। भारत को अपना आखिरी लीग मुकाबला जिम्बावें के खिलाफ 19 जनवरी को खेलना है।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पपुआ न्यू गिनी की टीम भारतीय गेंदबाजों का सामने बेबस नजर आई। उसे पहला झटका 13 रनों के स्कोर पर लगा तो 50 रन के अंदर टॉप-4 बल्लेबाज वापस लौट गए। इसके बाद 5वां विकेट 61 रन पर गिरा तो विकटों की झड़ी लग गई। 15 रन बनाने वाले ओविया सैम बेस्ट स्कोरर रहे। वहीं ओपनर सिमोन अताई ने 13 रन की पारी खेली तो सिनाका अरुआ 12 रन बना सके। इनके अलावा पपुआ न्यू गिनी का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका। 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले लौटे। अपने पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराकर विजयी शुरुआत की थी। दूसरी आरे पीएनजी के लिए टूर्नमेंट की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। उसे अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे ने पीएनजी की पारी केवल 95 रनों पर ही समेट दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top