National News

एक युवती से 23 लोगों ने किया गैंगरेप, घटना से सकते में देश

Ad

नई दिल्ली: जिस देश में कन्या को पूजा जाता है उसी देश में महिलाओं के साथ ऐसी घटना होती है जो इंसानियत शर्मसार करती है। राजस्थान से आई एक खबर से सभी को सकते में डाल दिया है। दिल्ली निवासी युवती से 25 सितंबर को 23 लोगों ने गैंगरेप किया। युवती की शिकायत पर बीकानेर पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने दो दिन  23 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने दो आरोपियों को पहचाने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:नाखून का इंफैक्शन होगा दूर

पीड़ित महिला बीकानेर एसपी सवाई सिंह गोडारा से मिली। उसने  बताया कि बीकानेर के सुदूर इलाके में दिनदहाड़े  23 लोगों ने उसे साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई और पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए छापे मारे। पीड़िता ने इससे पहले मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में सेक्शन 164 सीआरसीपी के तहत आठ लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:आंखों का दुश्मन मोतियाबिंद पर होम्योपैथिक का वार

मामले पर पुलिस की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि  रेड के बाद छह लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान सुभाष, राजू राम, भंवर लाल, मनोज कुमार, जुगल और मदन के नाम से हुई है सभी की उम्र 20 वर्ष के करीब है। महिला ने बताया कि 25 सितंबर को वह बीकानेर के रिदमलसार पुरोहितन इलाके में गई थी जहां लौटने के लिए उसे दो लोगों ने अपनी एसयूवी गाड़ी में लिफ्ट दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे सड़क किनारे खींचकर रेप किया। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को बुलाया जिन्होंने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: गुम चोट को ना करें नजरअंदाज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top