Uttarakhand News

एनडी तिवारी की झूठी मौत की खबर से आहात पुत्र रोहित, कार्रवाई की मांग की

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड का स्थापन दिवस धूमधाम से मनाया गया । लोगों ने राज्य की उन्नति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इसी बीच रात को कुछ ऐसा हुआ जिसने खुशी को शोक लहर में बदल दिया । पूर्व सीएम एनडी तिवारी ती मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने इससे शेयर करना शुरू कर दिया । इससे राज्य के स्थापना दिवस की खुशी पर कुछ देर के लिए ग्रहण लग गया । इस मामले की पूर्व सीएम तिवारी जी के बेटे रोहित शेखर ने निंदा की है। उन्होंने मीडिया के सामने आकर इस खबर को फर्जी बताया । इसके अलावा उन्होंने इस तरह की खबर फैसलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हम सभी पिताजी के ठीक होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे है लेकिन कुछ लोग इस तरह की खबर से हमें ठेस पहुंचा रहे है। रोहित ने अपने पिता और मां उज्जवला तिवारी के नाम से कल राज्य को उसने 18वें जन्मदिन की बधाई भी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि पूर्व सीएम एनडी तिवारी 26 अक्टूबर से दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैउन्हें  दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि ब्लड प्रेशर कम होने के कारण हालत नाजुक होने से उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। तिवारी की उम्र 92 साल है और व लंबे समय वक्त से बिमार चल रहे थे। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुत्र रोहित शेखर ने कहा कि पिताजी की हालात सुधर रही है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार अगले 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश वासियों से तिवारी जी के जल्द ठीक होने की कामने करने की अपील की।

तिवारी जी ने दो राज्यों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। कांग्रेस में उनका एक अलग ही पद रहा है। वह कई बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के पद पर भी वो रह चुके है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top