Auto Tech

एयरटेल का होगा टेलीनॉर इंडिया

Ad

नई दिल्ली-एजेंसी- जियो के लांच होने के बाद भारत की टेलीकॉम कंपनियों को बीच कॉम्पटिशन बढ़ गया है। जियो ने फ्री सर्विस देने के बाद से रिकॉर्ड ग्राहक जियो से जुड़े है जिसने बाकी कंपनियों की परेशानी बड़ा दी है।  वोडाफोन और आइडिया के मिलने के बाद अब एक बड़ी कंपनी बड़े कदम की ओर है।  देश की सबसे बड़ी दूरसंचार प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार को घोषणा की उसने टेलीनॉर (इंडिया) को खरीदने के लिए एक समझौता किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारती एयरटेल ने टेलीनॉर (इंडिया) कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने के लिए टेलीनॉर साउथ एशिया इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है।इस अधिग्रहण के लिए संबंधित नियामकीय मंजूरियां आवश्यकता है। अधिग्रहण की लागत के बारे में फिलहाल फैसला नहीं लिया जा सका है।समझौते के मुताबिक, एयरटेल, सात सर्किल- आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और असम में टेलीनॉर इंडिया के कारोबार का अधिग्रहण करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

Image result for telenor

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top