Uttarakhand News

उत्तराखण्ड को मिलेगी जियो की सौगात, देवभूमि बनेगा भारत की डिजिटल भूमि

Ad

देहरादून:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित इंवेस्टर्स समिट में राज्य के विकास के लिए कई उद्योगपतियों ने निवेश करने की इच्छा जाहिर की। इन सभी के बीच जियो की सौगात ने सभी को उत्साहित किया है। इस दौरान रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड को जियो के जरिए डिजिटल देवभूमि बनाने की बात कही।  उत्तराखंड में 4000 करोड़ रुपये का न‍िवेश करने के बाद अब र‍िलायंस ज‍ियो अगले दो साल में उत्तराखंड के 2,385 से अधिक विद्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ेगा। इसका मुख्‍य उद्देश्य उत्तराखंड को ‘डिजिटल देवभूमि’ बनाना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आरआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने इस बात की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड निवेशक शिखर सम्मलेन में कहा कि जियो पर्यावरण की रक्षा करने वाले उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि वह ‘देवभूमि उत्तराखंड’ को ‘डिजिटल देवभूमि’ में बदलना चाहते हैं। इतना ही नहीं जियो पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसी के साथ स्वास्थ्यसेवा, शिक्षा और सरकारी सेवाओं की आपूर्ति में सुधार करेगा। इससे नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार आएगा। जियो ‘डिजिटल उत्तराखंड’ को लेकर प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक के पास सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाली डिजिटल कनेक्टिविटी और सेवाएं होंगी।

वहीं अंबानी का कहना हैं कि इन सभी से अतिरिक्त रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी और राज्य के नागरिकों के लिए आय के अधिक अवसर खुलेंगे। हमारी दो साल के अंदर 2,185 सरकारी विद्यालयों और 200 से अधिक सरकारी महाविद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना है। हालांकि कंपनी राज्य में सबसे अधिक न‍िवेश करने वालों में से एक है। कंपनी ने प‍िछले कुछ वर्षों में 4000 करोड़ रुपये से अधिक का न‍िवेश किया है। और बड़ी संख्‍या में रोजगार के अवसर सृजित किये है। जियो र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज की अनुषंगी कंपनी है।

बता दें कि रव‍िवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया था। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस इंवेस्टर्स समिट को उत्तराखण्ड के विकास व रोजगार के लिए मील का पत्थर करार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top