Business Live

एयर एशिया की सौगात,899 रुपए का हुआ सफर

Ad

नई दिल्ली–  हवाई सफर करने वालों के लिए  एयर एशिया इंडिया ने  स्क्रीम लांच की है। इस स्कीम के तहत 899 रुपये (कर एवं अन्य शुल्क सहित) में ग्राहकों को घरेलू हवाई टिकट मिल सकता है। ये ऑफर  1 सितंबर, 2017 से 5 जून, 2018 तक की उड़ानों पर यह ऑफऱ लागू होगा, इसके लिए कंपनी की वेबसाइट से 19 मार्च तक टिकट बुक कराए जा सकते हैं। बेंगलुरु-हैदराबाद जैसे छोटे रूटों पर कंपनी का 899 रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी ने इस स्कीम का नाम बिग सेल स्कीम रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad

कंपनी ने बेंगलुरु, कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, नई दिल्ली, गुवाहाटी, इम्फाल, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, श्रीनगर और बागडोगरा को जोड़नी वाली उड़ानों पर यह ऑफर दिया जा रहा है।
नई-दिल्ली से गोवा और नई दिल्ली से बेंगलुरु की उड़ानों के किराये 2,999 रुपये से शुरू हो रहे हैं। वहीं, नई दिल्ली-पुणे से पुणे की उड़ानें भी 2,499 रुपये तक के किराये में उपलब्ध हैं। इसके अलावा गोवा-हैदराबाद, गोवा-बेंगलुरु की उड़ानें भी 1,299 रुपये में उपलब्ध हैं। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर से गर्मियों के सीजन में गोवा ट्रिप प्लान कर रहे हैं, उन्हें भी कंपनी 2,999 रुपये का ऑफर पेश कर रही है।भारत में घरेलू उड़ानों के अलावा ओवरसीज ट्रैवल के लिए भी 4,999 रुपये तक में उड़ान भरने का ऑफर पेश किया है। नई दिल्ली से कुआलालाम्पुर, बैंकॉक, सिंगापुर, बाली और मेलबर्न जैसी डेस्टिनेशंस के टिकट कंपनी 4,999 रुपये तक में पेश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top