Nainital-Haldwani News

ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक की बस से टक्कर,चालक की मौके पर हुई मौत

Ad

हल्द्वानी। कहते है ना मौत अपने पीछे एक कारण छोड़ जाती है। काश ऐसा होता काश ये होता? शनिवार का दिन गौरापड़ाव निवासी अजय चंदोला के परिवार के लिए काला दिन साबित हुआ। अजय चंदोला (27 वर्ष) की बरेली रोड स्थित पुरानी  आईटीआई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर के अनुसार अजय हल्द्वानी की ओर जा रहा था। ओवर टेक करते हुए उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस की चपेट में आ गई। अजय का सिर बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी ओर अजय के बगल में बाइक चला रहे हाथीखाल निवासी नवीन शर्मा भी इस सड़क हादसे की चपेट में आ गए और सड़क की दूसरी साइड छटक गए। हादसे में नवीन के शर्मा के सर में चोट आई और वो बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए और चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल को रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

हादसे में अपनी ज़ान गंवा बैठे अजय चंदौला की किस्मत शायद उनके साथ नही थी। अजय ने हेलमेट भी पहना हुआ था लेकिन वो भी उनकी जान नही बचा सका। अजय की बाइक की बस से  टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट के टुकड़े पूरी रोड़ पर बिखरे हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top