National News

करणी सेना के सूरजपाल अम्मू ने महिला एंकर से कहा बेबी, वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्ली: पद्मवात फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टीवी चैनल्स में इल विषय में डिबेटों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश के कई हिस्सों में फिल्म का विरोध करते हुए करनी सेना के समर्थक तोड़फोड़ में भी उतर आए है। आलम ये रहा कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन की आड़ में हरियाणा में स्कूल बस में भी हमला कर दिया। करनी सेना के राष्ट्रीय सचिव सूरज पाल लगातार फिल्म को बैन करने की मांग पर अड़े हुए है। 25 जनवरी को विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। सोशल मीडिया पर सूरज पाल अम्मू का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने एक निजी के डिबेट के दौरान महिला एंकर को कुछ ऐसा कहा कि उन्होंने अम्मू  को आड़े हाथ ले लिया। आलम ये रहा कि उन्हें डिबेट को बीच में छोड़कर जाना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/0ZEJ9-4Ph6M

दरअसल महिला एंकर संजना चौहान को जवाब देते हुए करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू ने बिना सोचे हुए महिला एंकर को बेबी कह दिया। उसके बाद एंकर ने उनकी क्लास लगा दी। एंकर ने कहा कि आप देश में गुंड़ागर्दी कर रहे है । आपका संगठन स्कूली बच्चों पर हमले करता है। फिल्म आपने देखी नहीं है और आप विरोध की आग में देश को जला रहे हैं। उन्होंने कहा वह उन्होंने ‘बेबी’ कह कर संबोधित न करें, आप सिर्फ सवालों का जवाब दें। संजना ने कहा, ‘महिलाओं से बात करने का यह कोई तरीका नहीं होता है। सूरजपाल अमू मैं यह स्प्ष्ट कर देना चाहती हूं कि आप मुझे बेबी न कहे, बेबी कहने की आपकी हिम्मात कैसे हुई? आप सिर्फ इस सवाल का जवाब दें कि करणी सेना गुंडागर्दी क्यों कर रही है?’

https://www.facebook.com/unoffarnabgoswami/videos/1603224689757556/

अम्मू के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब निंदा हो रही हैं। लोगों अलग -अलग राय दे रहे हैं। लोगों की माने तो अंगर सूरज पाल अम्मू से गलती हुई थी तो वह टीवी पर माफी मांग सकते थे लेकिन उन्होंने माफी मांगने उन्होंने बदतमीजी से बात करना शुरू कर दिया।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top